राजस्थान में इन महीनों में होगी इतनी परीक्षाएं। जारी हुआ भर्ती परिक्षाओ का कैलेंडर।

     इस वर्ष 6 महीनों में करीब 20000 नौकरियों का जारी हुआ कैलेंडर



    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 6 महीने में करीब
    20 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर
    जारी कर दिया है। 
    इसमें प्रदेशभर के 60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
    इनमें से दो भर्ती परीक्षा हो चुकी है। 

    वहीं, 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
    अप्रैल से नवम्बर 2022 तक राजस्थान में होंगी ये प्रतियोगी परीक्षाएं ।
     
    इन प्रतियोगी परीक्षाओं में पशुधन सहायक, बेसिक कंप्यूटर 
    अनुदेशक, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक,प्रयोगशाला सहायक , ग्राम विकास अधिकारी, हाउसकीपर, कनिष्ठ अभियंता कृषि, पुस्तकालय अध्यक्ष, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, वनपाल, वनरक्षक आदि भर्तियां मौजूद हैं।

    भर्ती परीक्षाओं का जारी हुआ शेड्यूल

    • 1436 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती 4 जून -

    • 9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती - 18 जून

    • 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती - 19 जून

    • 1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती - 28 और 29

    जून

    • 5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा - 9 जुलाई

    • 35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती - 9 जुलाई

    • 189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती - 10 सितंबर

    • 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम 11 - सितंबर

    • 5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम 25 सितंबर -

    • 87 पदों पर वनपाल भर्ती - 6 नवंबर

    • 1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 एवं 13 नवंबर

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा- 
    भर्ती कैलेंडर जारी करने से छात्रों को तैयारी का सही समय मिल सकता है। इसी सोच के साथ हमने कैलेंडर जारी किया है।
     हमने इससे पहले भी भर्ती कैलेंडर जारी किया था। 
    इसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। 
    ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

    इनके अलावा सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 20 मई तक करा दिया गया है। इनमें जनसंपर्क अधिकारी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की तैयारी चल रही है ।


    Post a Comment

    Previous Post Next Post