Income Tax PAN Card Big News,ये भी किया तो पैन कार्ड निरस्त,जान लें पहले ही

 Income tax department Big Alert

PAN Card धारकों के लिए एक बड़ी खबर है। आयकर विभाग ने ट्वीट कर PAN Card होल्‍डर्स को एक बार फिर से अलर्ट किया है। डिपार्टमेंट ने बताया है कि PAN Card को 31 मार्च 2023 तक आधार से लिंक करा लें नहीं तो 1 अप्रैल 2023 को PAN Card डिएक्टिवेट हो जायेंगे।आप को बता दें PAN Card एक ऐसा दस्‍तावेज है, जिसके बिना आयकर विभाग का कुछ भी काम नहीं होता है। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट लोगों की वित्तीय जानकारी इस नंबर से ही दर्ज करता है। ऐसे में आपको अपना PAN Card तुरंत लिंक करा लेना चाहिए। 

आइए जानते हैं आप अपना PAN Card अपने मोबाइल से कैसे लिंक कर सकते हैं।       


PAN Card को आधार से लिंक कराने के लिए आयकर विभाग ने एक बार फिर ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि आयकर अधिनियम (Income Tax Act) 1961 के मुताबिक, सभी PAN Card धारक होल्डर्स जो छूट की कैटेगरी में नहीं आते हैं, उन्‍हें 31 मार्च 2023 तक अपने पैन नंबर को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है। 

आखिर आधार को पैन से लिंक क्यों किया जा रहा है

PAN Card (PAN Card) का इस्तेमाल वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड रखने के लिए किया जाता है। इसी नंबर से सरकार लोगों के आयकर की जानकारी रखती है। वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड आयकर विभाग रखता है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्‍टम के तहत होता है। देश के किसी भी व्यक्ति या फिर कंपनी की जानकारी एक ही पैन नंबर से रिकॉर्ड होती है। ऐसे में सरकारी नियमों के अनुसार कोई भी एक PAN Card ही जारी करा सकता है, लेकिन पहले के समय में कोई दो या दो से ज्‍यादा PAN Card भी बनवा लेता था, तो उसे आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता था। लेकिन आधार कार्ड से लिंक होने के बाद अब ये काम नहीं हो सकता है। ऐसे में अगर कोई दो PAN Card रखता है तो वह ऑटोमैटिक ही डिएक्टिवेट हो जाएगा। वैसे भी दो पैन नंबर रखना गैर-कानूनी है

How to link PAN card with Aadhaar?

PAN Card को आधार से कैसे करें लिंक?

  • अगर आप घर पर ही PAN Card को आधार से लिंक करना चाहते हैं निम्न चरणों का अनुसरण कर आप ये काम काम कर पाएंगे।
  • इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा 
  • यहां एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको अपना PAN Card और आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आधार कार्ड के डेटा के मुताबिक जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे खुद का नाम, जन्‍म दिनांक। 
  • अगर आपके आधार कार्ड पर सिर्फ जन्मतिथि लिखी हुई है तो आप वहां बॉक्स पर राइट निशान लगा दें। 
  • इसके बाद वेरीफाई करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज कर दें। 
  • अब आपको “Link Aadhaar” का लिखा हुआ दिखाई देगा। वहां क्लिक करें।

 इस तरह आधार और PAN Card को लिंक किया जा सकता है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post